• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- चार धाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार करेगी पुनर्विचार, 51 मंदिरों को बोर्ड से किया जाएगा बाहर

  • April 9, 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- चार धाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार करेगी पुनर्विचार, 51 मंदिरों को बोर्ड से किया जाएगा बाहर
  • हरिद्वार के श्री अखंड परमधाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूरे देश में हिंदू धार्मिक स्थलों तीर्थ स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने को लेकर चर्चा हो रही है।

हरिद्वार। हरिद्वार के श्री अखंड परमधाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूरे देश में हिंदू धार्मिक स्थलों, तीर्थ स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, चंपत राय, श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य युगपुरुष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, संतों और सदस्यों ने इस पर एक राय होकर अपनी सहमति दी। वहीं, इस दौरान सीएम ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में बाद में जिन 51 मंदिरों को शामिल किया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया जाएगा। बोर्ड के अस्तित्व पर पुनर्विचार किया जाएगा।

बैठक में ओटीटी प्लेटफार्म पर सनातन धर्म, संत समाज के खिलाफ चल रही साजिश और लव जेहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने को लेकर चर्चा हुई और राष्ट्र स्तर पर कड़ा कानून बनाने की मांग के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग की गई। साथ ही इसे पुरातत्व विभाग को सौंपने को कहा गया। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। तय किया है कि इस मामले में संत समाज की ओर से केंद्र सरकार को कड़ा पत्र लिखा जाएगा।

बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह संतों की वाणी को शिरोधार्य मानते हैं और संत समाज की किसी भी मांग  को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, देवस्थानम् बोर्ड मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संतों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

दो शराब की दुकानों को तत्काल बंद करने के आदेश 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में संतों की मांग पर कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब की दो दुकानों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए। अब ऋषिकेश क्षेत्र में मुनि की रेती ढालवाला औऱ लक्ष्मणझूला स्थित शराब की दुकानें बंद होंगी।

 

Post navigation

Prev
Next
मदरसों को मिलने वाले सरकारी अनुदान की होगी पड़ताल, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

मदरसों को मिलने वाले सरकारी अनुदान की होगी पड़ताल, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

  • June 2, 2026
बिजली बिल में अतिरिक्त वसूली पर सवाल, UPPCL से आयोग ने मांगा जवाब

बिजली बिल में अतिरिक्त वसूली पर सवाल, UPPCL से आयोग ने मांगा जवाब

  • June 2, 2026
यूपी में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकते हैं झोंके

यूपी में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकते हैं झोंके

  • June 2, 2026
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग पर बढ़ी चर्चा, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया समर्थन

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग पर बढ़ी चर्चा, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया समर्थन

  • June 2, 2026
ट्रंप-नेतन्याहू फोन वार्ता में बढ़ा तनाव, लेबनान हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

ट्रंप-नेतन्याहू फोन वार्ता में बढ़ा तनाव, लेबनान हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

  • June 2, 2026
वंदे मातरम विवाद पर बोले शशि थरूर, सभी पांच अंतरे अनिवार्य करने पर उठाए सवाल

वंदे मातरम विवाद पर बोले शशि थरूर, सभी पांच अंतरे अनिवार्य करने पर उठाए सवाल

  • June 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मदरसों को मिलने वाले सरकारी अनुदान की होगी पड़ताल, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट June 2, 2026
  • बिजली बिल में अतिरिक्त वसूली पर सवाल, UPPCL से आयोग ने मांगा जवाब June 2, 2026
  • यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर शुरू हुई कवायद, कांग्रेस की बढ़ी मांग से सपा की चुनौती बढ़ी June 2, 2026
  • CBSE OSM विवाद: COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट देने पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, ब्लैकलिस्ट क्लॉज हटाने की होगी जांच June 2, 2026
  • यूपी में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकते हैं झोंके June 2, 2026
  • आईपीएल फाइनल के बाद आरसीबी के टिम डेविड पर कार्रवाई, अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित June 2, 2026
  • हमीरपुर पुल हादसे पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो उच्चस्तरीय जांच समितियां गठित June 2, 2026
  • गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग पर बढ़ी चर्चा, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया समर्थन June 2, 2026
  • ट्रंप-नेतन्याहू फोन वार्ता में बढ़ा तनाव, लेबनान हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी June 2, 2026
  • वंदे मातरम विवाद पर बोले शशि थरूर, सभी पांच अंतरे अनिवार्य करने पर उठाए सवाल June 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021