अग्निवीर भर्ती परीक्षा: बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
सहारनपुर। सहारनपुर में विगत 17 अगस्त से चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत आज बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ जनपद के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपना भाग्य आजमाया।
इस दौरान कुल 1,175 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1,052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 834 अभ्यर्थियों ने रनिंग/भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के साथ अन्य सेना में भर्ती होने की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने पर नौजवानों को देश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
