• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारतीय पेशवरों के लिए अपने दरवाजे और खोलेगा ब्रिटेन, आज पीएम मोदी और जानसन के बीच शीर्षस्तरीय बैठक

  • April 22, 2022
भारतीय पेशवरों के लिए अपने दरवाजे और खोलेगा ब्रिटेन, आज पीएम मोदी और जानसन के बीच शीर्षस्तरीय बैठक
  • मोदी और जानसन ने पिछले वर्ष अपनी वर्चुअल बैठक में वर्ष 2030 के लिए भारत व ब्रिटेन के द्विपक्षीय रिश्तों के लिए कुछ अहम लक्ष्य तय किये थे जिसकी समीक्षा शुक्रवार को होने वाली वार्ता का एक अहम हिस्सा रहेगा।

नई दिल्ली। भारत की दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन आज अहमदाबाद पहुंचे। देर रात वो नई दिल्ली पहुंचे हैं जहां शुक्रवार को दोपहर उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ शीर्ष स्तरीय वार्ता होगी। यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद बदलती वैश्विक व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलाव को देखते हुए भारत और ब्रिटेन किस तरह से अपने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाएं, यह इन नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का एक अहम हिस्सा होगा।

मोदी और जानसन ने पिछले वर्ष अपनी वर्चुअल बैठक में वर्ष 2030 के लिए भारत व ब्रिटेन के द्विपक्षीय रिश्तों के लिए कुछ अहम लक्ष्य तय किये थे जिसकी समीक्षा शुक्रवार को होने वाली वार्ता का एक अहम हिस्सा रहेगा। दोनो देशों के बीच एक अरब ब्रिटिश पौंड (तकरीबन 9,960 करोड़ रुपये) के निवेश सौदे होने की संभावना है। ग्रीन टेक्नोलोजी यानी पर्यावरण सुरक्षा करने वाली तकनीक में सहयोग को लेकर भी कुछ अहम घोषणाएं होंगी

यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर ब्रिटेन भारत पर दबाव बनाने की नहीं करेगा कोशिश

जानसन ने भारत की यात्रा शुरू करने से पहले और अहमदाबाद में उतरने के बाद दो अहम संकेत दिए हैं। पहला, यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर उनका देश भारत पर दबाव बनाने की कोई कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने यहां तक कहा है कि रूस-भारत के बीच ऐतिहासिक तौर पर विशेष रिश्ता है जैसा कुछ दशक पहले तक ब्रिटेन और रूस के बीच था। मोदी के साथ इस बारे में बात करते हुए इस बात का ख्याल रखा जाएगा। यह ब्रिटेन के पहले के रूख से काफी अलग है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब भारत ने रूस के पक्ष में वोटिंग से अनुपस्थित रहने का फैसला किया था तब जानसन सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने तल्खी भरी टिप्पणी की थी।

यूरोपीय व अमेरिका के बढ़ते दबाव को देख भारत ने इस बारे में काफी सख्ती से अपना पक्ष रखा था कि वह तटस्थ रहने की नीति पर अडिग रहेगा। यूक्रेन के बुचा शहर में नरसंहार पर भारत की तरफ से रूस की परोक्ष तौर पर की गई आलोचना का भी असर हुआ है।

ब्रिटेन भारत के साथ औद्योगिक व आर्थिक रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर दे रहा जोर

दूसरा संकेत जानसन ने यह दिया है कि ब्रेक्सिट (यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की प्रक्रिया) के बाद ब्रिटेन भारत के साथ औद्योगिक व आर्थिक रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर ज्यादा जोर दे रहा है और इसके लिए वह ज्यादा भारतीय पेशेवरों को ब्रिटेन में काम करने के लिए वीजा भी देने को तैयार है। पिछले वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटिश सरकार ने पढ़े लिखे, प्रशिक्षित पेशेवरों को जितना वीजा दिया था उसमें से 40 फीसद भारतीयों को दिया गया था।

जानसन ने कहा है कि, ‘ब्रिटेन में पेशेवरों की भारी कमी है, खास तौर पर आइटी सेक्टर और प्रोग्रामिंग में। अर्थव्यवस्था में हजारों कामगारों की कमी है। मैं हमेशा से बाहरी पेशेवरों को काम करने की छूट देने के पक्ष में रहा हूं।’ भारतीय कामगारों के प्रति इस नरमी की एक वजह यह भी है कि भारतीय कंपनियां ब्रिटेन में काफी ज्यादा निवेश कर रही हैं।

शिखर वार्ता में द्विपक्षीय रिश्तों पर दिया जाएगा ध्यान

ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया है कि भारतीय कंपनियों की तरफ से एक अरब पौंड का नया निवेश किया जा रहा है जिससे ब्रिटेन में 11 हजार नई नौकरियां पैदा होंगी। ऐसे में दोनो पक्षों की तरफ से साफ संकेत दिया गया है कि मोदी और जानसन के बीच होने वाली शिखर वार्ता में द्विपक्षीय रिश्तों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। ग्रीन टेक्नोलोजी और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले ऊर्जा स्रोतों में दोनो देशों के बीच नए सहयोग स्थापित किये जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह पसंदीदा विषय है और आगामी वार्ता में यह खास तौर पर रहेगा।

मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर चल रही वार्ता की समीक्षा दोनो नेता करेंगे। हिंद प्रशांत क्षेत्र को दोनो देश सहयोग के नए आयाम के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर किस तरह से आगे बढ़ा जाए।

जानसन की इस यात्रा के दौरान होने वाली मुलाकात के बाद इस बारे में ज्यादा स्पष्टता आने की संभावना है। आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के कई स्तरों पर दोनो देशों में बात हो रही है। मोदी और जानसन वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में आतंकवाद को लेकर किस तरह का संदेश दिया जाता है, इस पर भारत के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान की भी नजर होगी। ब्रिटिश में शरण लिए आर्थिक भगोड़ों (विजय माल्या, नीरव मोदी) की वापसी को लेकर भी चर्चा होगी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

  • June 11, 2026
‘हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक’, जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

‘हमले से बिगड़ रहे हालात, फौरन बंद हो अटैक’, जहाज पर अमेरिकी हमले से गुस्साए भारत की दो टूक

  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • June 11, 2026
‘होम मेकर नहीं, नेशन बिल्डर कहें, हर महीने कम से कम ₹30,000 का काम करती हैं हाउस वाइफ’- सुप्रीम कोर्ट

‘होम मेकर नहीं, नेशन बिल्डर कहें, हर महीने कम से कम ₹30,000 का काम करती हैं हाउस वाइफ’- सुप्रीम कोर्ट

  • June 11, 2026
सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम

सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम

  • June 11, 2026
जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद…

जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद…

  • June 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • एलजी मनोज सिन्हा ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा घेरा को लेकर सख्त निर्देश June 11, 2026
  • MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये हमारी…’ June 11, 2026
  • पुलिस ने तीन महिलाओ सहित चार वारंटियों को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया June 11, 2026
  • डीआईजी ने ऑनलाइन की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा June 11, 2026
  • मंडी पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद June 11, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर पाश्र्व गायक का भव्य स्वागत June 11, 2026
  • सपा ने योगी सरकार पर लगाया 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप June 11, 2026
  • रजिस्टरी के स्थानातरण को लेकर तहसील बार संघ की हडताल समाप्त June 11, 2026
  • अपर जिलाधिकारी ने की प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक June 11, 2026
  • कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; BJP का भी एक प्रत्याशी विजयी घोषित June 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021