• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Boris Johnson Refuses To Resign: बोरिस जानसन ने कहा- नहीं दूंगा इस्तीफा, पद न छोड़ने के पीछे बताई यह वजह…

  • July 7, 2022
Boris Johnson Refuses To Resign: बोरिस जानसन ने कहा- नहीं दूंगा इस्तीफा, पद न छोड़ने के पीछे बताई यह वजह…
  • बोरिस जानसन ने सांसदों से कहा जब आपको एक विशाल जनादेश दिया गया है तो एक प्रधानमंत्री का काम है कि मुश्किल परिस्थितियों में देश को चलाते रहना और यही मैं करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा हम आगे बढ़ेंगे और अपने जनादेश को पूरा करेंगे।

लंदन: बोरिस जानसन (Boris Johnson) ने बुधवार को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया है। वित्त मंत्री ऋषि सुनक, स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद (Sajid Javid) व दो जूनियर मंत्रियों के इस्तीफे केझटके के बाद बुधवार को कम से कम 12 और जूनियर मंत्रियों ने बोरिस जानसन सरकार से इस्तीफा दे दिया है। लगातार मंत्रियों द्वारा इस्तीफे दिए जाने के बीच यह कयास लगाया जा रहा था कि बोरिस जानसन प्रधानमंत्री का पद छोड़ सकते हैं, लेकिन जानसन ने पद छोड़ने से साफ इंकार कर दिया है। जानसन ने साफ तौर पर कहा कि दो वरिष्ठ मंत्रियों और दूसरे अधिकारियों द्वारा उनके नेतृत्व के विरोध में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद भी उनकी सरकार चलती रहेगी।

जानसन ने ब्रिटिश नेता के रूप में काम करते रहने की कसम खाई

जानसन ने सांसदों से कहा, ‘जब आपको एक विशाल जनादेश दिया गया हो तो एक प्रधानमंत्री का काम है कि मुश्किल परिस्थितियों में देश को चलाते रहना और यही मैं करने जा रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हम आगे बढ़ेंगे और जनादेश को पूरा करेंगे, साथ-साथ अगला आम चुनाव भी जीतेंगे।’ बता दें कि इस्तीफा देने वाले अंतिम कर्मचारी पर्यावरण मंत्री जो चर्चिल थे, जिन्होंने जानसन द्वारा अपनी सरकार के एक सदस्य के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों के लिए माफी मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया था। न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, वरिष्ठ और जूनियर कर्मचारियों के इस्तीफे के बावजूद, जानसन ने ब्रिटिश नेता के रूप में काम करते रहने की कसम खाई। जानसन ने आगे कहा कि वह तभी पद छोड़ेंगे जब सरकार आगे नहीं चल सकेगी। संसद में साप्ताहिक प्रश्नकाल के दौरान सासंदों ने जानसन पर जमकर हमले किए, लेकिन जानसन, लगातार प्रधानमंत्री के पद को छोड़ने पर आपत्ति जाहिर करते रहे।

मौजूदा हालात के मद्देनजर इस्तीफा नहीं दूंगा: जानसन

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने साफ तौर पर कहा है कि उनका प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (58) के नेतृत्व में भरोसा खत्म हो गया है। सरकार में शामिल कुछ अन्य मंत्री भी उनसे पद छोड़ने के लिए कहने वाले हैं। इस सबके बावजूद जानसन बुधवार को पद छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे है। इससे पहले संसद की एक समिति के सामने पेश होने आए जानसन ने इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि देश के मौजूदा हालात और यूरोप के इतिहास में चल रही सबसे बड़ी लड़ाई (यूक्रेन पर रूस का हमला) को देखते हुए फिलहाल वे इस्तीफा नहीं देंगे।

सरकार की मौजूदा टीम काम करने वाली है: जहावी

जानसन ने वरिष्ठ मंत्रियों के खाली पदों को भरना भी शुरू कर दिया है। इराकी अनिवासी मंत्री नदीम जहावी को वित्त मंत्री, जबकि स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त कर दिया है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा नियम के तहत जानसन आगामी गर्मियों तक नेतृत्व को चुनौती दिए जाने से सुरक्षित हैं, लेकिन ताकतवर 1922 कमेटी के सदस्य जब चाहें तब नियमों में बदलाव कर सकते हैं। पद संभालने के बाद जहावी ने कहा, ‘सरकार की मौजूदा टीम काम करने वाली है।’ उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों से जानसन के साथ खड़े रहने की अपील की तथा देश की संघर्षरत अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जानसन को भेजे पत्र को ट्विटर पर साझा करते हुए सुनक ने गत दिवस लिखा था, ‘जनता उम्मीद करती है कि सरकार सही, गंभीर और सक्षम ढंग से संचालित होगी।’ जाविद ने कहा था कि उन्होंने एक के बाद एक सामने आए स्कैंडल के बाद जानसन की राष्ट्रीय हित में शासन करने की क्षमता पर विश्वास खो दिया है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

  • June 13, 2026
कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

  • June 13, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

  • June 13, 2026
घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • June 13, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

  • June 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार June 13, 2026
  • कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य June 13, 2026
  • प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न June 13, 2026
  • नगर विधायक व महापौर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ June 13, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा June 13, 2026
  • ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक में भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों की निंदा June 13, 2026
  • योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने सिखाई योग की बारीकियां June 13, 2026
  • एपीआई सहारनपुर की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में अस्थमा उपचार में बायोलॉजिक्स की भूमिका पर चर्चा June 13, 2026
  • कार व बाईक की भिड़ंत में बच्ची समेत चार की मौत June 13, 2026
  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की June 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021