भाकियु टिकैत ने तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोष जताया

भाकियु टिकैत ने तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोष जताया
फोटो भाकियु की बैठक मे उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

नकुड 9 जूलाई इंद्रेश। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक मे किसानो ने खाद ने मिलने न मिलने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने तहसील क्षेत्र मे अवैध खनन होने के आरोप लगाते हुए तहसीलकर्मियो पर खननमाफियाओ से मिलीभगत करने के आरोप लगाये।

यंहा क्षेत्र पंचायत के सभागार मे आयोजित मासिक बैठक मे किसान नेताओ ने कहा कि क्षेत्र मे सहकारी समितियो पर पर्याप्त मात्रा मे यूनिया व डीएपी आ रहा है। पंरतु सहकारी समितियो पर किसानो को खाद का वितरण ठीक ढंग से नंही किया जा रहा है। जिससे छोटे किसानो को किसान नहीं मिल रहा है। इस स्थिति को बर्दाश्त नंही किया जा सकता।

किसान नेताओ ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र मे अवैध खनन र्निबाध रूप से जारी है। तहसीलकर्मी खनन माफियाओ से मिलीभगत करके अवैध खनन का बढावा दे रहे है। उन्होंने इसे अविलंब रोके जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपालो ने जानबूझकर राजस्व अभिलेखों मे अशंो का गलत निर्धारण कि या है। जिससे किसान परेशान है। कहा कि गलत हिस्से तुरंत ठीक कराये जाये। साथ ही तहसील क्षेत्र मे खराब टरांसफार्मरो को भी बदला जाये। उन्होंने बंद पडी चकरोडो को भी ख्ुालवाने की मांग की।

बैठक में किसानो ने नगरपालिका चैक से अघ्याना तिराहे तक सडक पर बढ रहे अतिक्रमण को तुरंत हटवाने की मांग भी की है। इस मोके पर भाकियु ने अपनी मांगो से सबधित एक ज्ञापन तहसीलदार पिं्रयंक सिंह को दिया। बैठक में भाकियु के जिला प्रवक्ता संजय चैधरी, ब्लाक अध्यक्ष बलंेद्र चैधरी , कमलेश चैधरी, प्रदीप ठाकुर, अमित चैधरी, बीरसिंह, नेत्रपालसिंह, धर्मपालसिंह, संजय दैदपुरा, दिनेश, अरूण अर्जुन, अनिल , तौययब, वाकिल, अंकित, प्रवीण चैधरी, व ओमसिंह उपस्थित रहे।