भाकियू रक्षक ने जिला प्रशासन को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

भाकियू रक्षक ने जिला प्रशासन को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू रक्षक के पदाधिकारी।

सहारनपुर। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन रक्षक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपां। संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी ळें भाकियू से जुडे किसान जिला मुख्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में बताया कि नांगल में स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। इसके अलावा नांगल स्थित गंगनौली बजाज शुगर मिल से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जल्द दिलाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन ने सहारनपुर में प्रस्तावित नए औद्योगिक गलियारों के निर्माण के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण में किसानों की सहमति को अनिवार्य किए जाने की मांग की। वहीं भानकमऊ बिजलीघर पुलिया से दिल्ली रोड तक जाने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे क्षतिग्रस्त मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि इस मार्ग के दोनों ओर कॉलोनियां बसी हैं और सड़क खराब होने से स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू रक्षक ने जिलाधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द लिखित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन, धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान, प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply