विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को किया नमन
सहारनपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की ओर से देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस चमन पैलेस से शुरू होकर गीता मंदिर, बेरी बाग पहुंचा। इसके बाद गीता मंदिर में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका भारतीय इतिहास का दर्दनाक अध्याय है, जिसकी पीड़ा को देश कभी भुला नहीं सकता। लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा और असंख्य निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की इस त्रासदी से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत किया जा सके। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की पीड़ा और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की पीड़ा हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के महत्व का बोध कराती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत, इतिहास और बलिदानियों को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, प्रेमपाल कटारिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजन में महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, संयोजक अमित गर्ग, नीरज ठकराल, राजकुमार कालड़ा सहित प्रेमनाथ छोकरा, रमेश कुमार बटला, कश्मीर लाल कालड़ा, शादी राम धींगड़ा, प्रेमनाथ बजाज, रमेश कुमार अनेजा, मुल्खराज अरोड़ा, परवीन छाबड़ा, संजय अरोड़ा, पार्षद दीपक रहेजा, महानगर उपाध्यक्ष योग चुग, मनोज ठाकुर, डॉ. नीलू राणा, संदीप रावत, दुष्यंत यादव, कंचन धवन, मंत्री ठाठ सिंह राणा, विपिन शर्मा, नितिन परमार, बबीता सैनी, सोनम कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। संगोष्ठी के अंत में उपस्थित लोगों ने विभाजन की विभीषिका में प्राण गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
