भाजपाइयों ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

भाजपाइयों ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत
  • सहारनपुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा डा. महेंद्र सैनी को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी को भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपाइयों द्वारा डा. महेंद्र सैनी को पटका, माला व पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह व संसदीय कार्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि डा. महेंद्र सैनी भाजपा के सच्चे, ईमानदार व कर्मठ जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी बेहतर सांगठनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह डा. महेंद्र सैनी ने विगत वर्षों में बेहतर कार्य किया है, अब नए कार्यकाल में उससे भी अच्छा कार्य करेंगे।

कार्यक्रम को रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डा. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा व पूर्व विधयक नरेश सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे