भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर-ट्राली

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर-ट्राली
  • सहारनपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले ट्रैक्टर-ट्राली निकालकर किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे फैसलों के लिए आभार व्यक्त किया। दिल्ली रोड स्थित जंधेड़ा समसपुर से ट्रैक्टर रैली का शुभारम्भ गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज सहारनपुर के किसानों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किसान मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी फैसले लिए हैं वे सभी किसान हित में लिए गए हैं। यदि किसानों की सच्ची हितैषी कोई पार्टी है तो वह भाजपा है जो किसानों के लिए दूरगामी सोच रखकर काम करती है। वह हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी व प्रदेश रैली संयोजक सतेंद्र दुगाना ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ आज किसानों को मिल रहा है। चाहे किसान सम्मान निधि हो या विद्युत बिलों में छूट का मामला है अथवा गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि का मामला हो। यह काम हमेशा भाजपा सरकारों ने किया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश मंत्री पदम सिंह, विधायक कुंवर बृजेश सिंह, विधायक देवेंद्र निम, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, सन्नी चौधरी, दुष्यंत, मेलाराम पंवार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे