शहीदों के बलिदान दिवस पर निकाली भगतसिंह चेतना यात्रा

- सहारनपुर में भगतसिंह चेतना यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि।
सहारनपुर। पंजाबी महा संगठन के तत्वावधान में शहीदों के बलिदान दिवस पर समर्पित भगत सिंह चेतना यात्रा निकाली गई। चेतना यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पंजाबी महा संगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ ने संयुक्त रूप से किया। पंजाबी महासंगठन के तत्वावधान में आयोजित भगतसिंह चेतना यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर महानगर के प्रमुख बाजारों मोरगंज, शहीद गंज और नेहरू मार्किट से होते हुए घंटाघर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इस दौरान यात्रा में शामिल सैंकड़ों युवक हाथ में तिरंगा लिए मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाते हुए चल रहे थे। चेतना यात्रा में सबसे पहले देशभक्ति के गीत बजाते हुए डीजे था जिस के पश्चात सैकड़ों युवक हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा लिए देश भक्ति के गीतों के साथ चल रहे थे। उसके पश्चात एक वाहन पर शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र के साथ संगठन के पदाधिकारी एवं अतिथिगण चल रहे थे। चेतना यात्रा का मार्ग में व्यापारी, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
घंटाघर चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चेतना यात्रा का संचालन योग चुग, मुकेश गकखड़, गोविंदर सिंह, राकेश ढींगड़ा, आशु गांधी, नीरज कामरा, हरजीत सिंह नरूला, गोपाल मेंहदीरता, सागर कटारिया, गौरांग अरोड़ा और राजेश मिगलानी कर रहे थे। इस दौरान संगठन महामंत्री मदन लांबा, संयोजक राकेश नरूला, कोषाध्यक्ष मुकेश मनचंदा, प्रभारी राजकुमार नरूला, व्यापारिक नेता विवेक मनोचा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, राजेंद्र गुंबर, अमन बाटला, मुरली खन्ना, जगदीप, अमित राज सेठी,मनोज नरूला, रमन चौधरी, कपिल मल्होत्रा, संजय मेहता, आशु निरंकारी, राहुल झाआम, तरुण जुनेजा, प्रबल खन्ना, जतिन दुआ आदि सैंकड़ों युवक मौजूद रहे।
पत्रकार अप्लाई करे Apply