आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, इस मामले में MP-MLA कोर्ट ने करार दिया दोषी, कुछ देर में सजा का ऐलान
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अधिकारियों को लेकर दिए गए विवादित बयान, “ये तनखइया हैं,इनसे जूते साफ कराऊंगा” मामले में अदालत ने सपा नेता को दोषी करार दिया है. उनको कितनी सजा होगी, इसका ऐलान कुछ देर में होगा. शनिवार, 16 मई को एमपी एमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.
उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर में एमपी एमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.
100 से ज्यादा मुकदमों का सामना कर रहे सपा नेता आजम खान को अब तक 11 मामलों में राहत मिल चुकी है, जबकि 6 मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है. फिलहाल आज़म खान अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के साथ रामपुर जिला जेल में बंद हैं. दोनों पर दो पैन कार्ड मामले में कार्रवाई हुई है और इसी केस में वे जेल में हैं.
