• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Assembly Polls 2022: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, पंजाब में भी थमेगा शोर, 20 फरवरी को है मतदान

  • February 18, 2022
Assembly Polls 2022: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, पंजाब में भी थमेगा शोर, 20 फरवरी को है मतदान
  • Assembly Election 2022 यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा। पंजाब में भी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। यूपी में तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा।

नई दिल्ली। यूपी में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों की किस्मत 20 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई बड़े नेता भी आज अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार करेंगे। चुनावी मैदान में सत्ताधारी भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और आप के अलावा कई दल उतरे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।

16 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। रविवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। करीब 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इन जिलों में मतदान

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है।

दांव पर बड़े नेताओं की किस्मत

तीसरे चरण के चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, करहल से अखिलेश को चुनौती दे रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलिमा कटियार, शिवपाल सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

पंजाब में भी आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर

उधर, पंजाब में भी आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 117 विधासभा सीटों वाले पंजाब में भी 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पंजाब में सीएम चन्नी के यूपी-बिहार के भैया वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है। भाजपा समेत तमाम विरोधी दल कांग्रेस पर सीधा हमला बोल रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘महंगाई मानव मोदी की फिर से स्ट्राइक’, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने साधा निशाना

‘महंगाई मानव मोदी की फिर से स्ट्राइक’, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने साधा निशाना

  • May 25, 2026
यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- ‘शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो’

यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- ‘शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो’

  • May 25, 2026
Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

  • May 25, 2026
ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल

ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल

  • May 25, 2026
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

  • May 25, 2026
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की सफाई, वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की सफाई, वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

  • May 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक May 25, 2026
  • महोबा में दलित छात्रा से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन May 25, 2026
  • पप्पू हत्याकांड के हत्याारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरना शुरू May 25, 2026
  • केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे इमरान मसूद May 25, 2026
  • मंडी पुलिस की कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर 300 ग्राम अवैध चरस बरामद सहित गिरफ्तार May 25, 2026
  • विद्वान पंडित ने बच्चों को संस्कारों की दी शिक्षा May 25, 2026
  • नगर निगम के मयर ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण May 25, 2026
  • पुलिस लाईन परिसर में उमड़ा जनसमूह May 25, 2026
  • BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, ‘किसी की हिम्मत नहीं कि वो गाय काट दे और हम…’ May 25, 2026
  • गंगादशहरे पर हजारो ने यमुना मे डुबकी लगाई May 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021