नानौता में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल

नानौता में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल

दिल्ली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा; पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया

नानौता (सहारनपुर)। नगर के दिल्ली मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की पीआरवी टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के हबीबगढ़ निवासी दानिश पुत्र इस्लाम अपने भाई आरिश के साथ बाइक से शामली जनपद के थानाभवन स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे नानौता थाना क्षेत्र में दिल्ली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

बताया गया कि पीछे चल रहे बाइक सवार समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति में आए बदलाव को भांप नहीं सके और उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों भाई घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी है।

 

Leave a Reply