राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद संभवत: पहली बार प्रतिक्रिया दी. पणजी पणजी में जब वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे इस दौरान उनसे इसको लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बस इतना कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था. बीते अप्रैल महीने में आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात, जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल थे, BJP में शामिल हो गए.
अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में टूट पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी असल में एक अनैतिक पार्टी है। लोग किसी पार्टी को वोट देते हैं लेकिन बीजेपी या तो बहुत सारा पैसा देकर विधायकों को खरीद लेती है या फिर पार्टियों को तोड़ने के लिए ईडी को भेजती है.
