निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित

सहारनपुर । उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद- सहारनपुर के प्रजापति समाज के वास्तविक माटीकला का कार्य करने वाले व्यक्तियों को उनके कार्य में वृद्धि एवं आय बढाने के उद्देश्य हेतु निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना वर्ष 2026-27 में 30 विद्युत चालित चाक वितरण के लक्ष्य प्राप्त हुए है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि आवेदन हेतु आवेदक उ0प्र0 के अंन्तर्गत जनपद सहारनपुर का मूल निवासी हो। आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो। लाभार्थी को टूल-किट्स वितरण से पूर्व मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रषिक्षण केन्द्र पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा।  लाभार्थी के परिवार से किसी को भी किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला टूल-किट अभी तक प्राप्त नही हुआ हो। आवेदक माटीकला कारीगरों के आकडा संग्रह सूची में सम्मिलित हो अथवा सम्बन्धित तहसील से माटीकला कारीगर होने का चिन्हाकन किया हो।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 30 मई, 2026 तक आॅन-लाईन माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित पोर्टल upmatikalaboard.in  पर किया जा सकेगा।

Leave a Reply