महिला आरक्षण बहस के बीच सपा ने उठाया मुस्लिम कोटा का मुद्दा, एसटी हसन के बयान से सियासत गरमाई

महिला आरक्षण बहस के बीच सपा ने उठाया मुस्लिम कोटा का मुद्दा, एसटी हसन के बयान से सियासत गरमाई

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बहस जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम आरक्षण की मांग कर बहस तेज कर दी है. सपा के मुरादाबाद से पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने मुस्लिम आरक्षण पर बोलते हुए कहा, “अगर समाजवादी पार्टी संसद में सत्ता में आती है, क्योंकि यह केवल संसद के माध्यम से ही संभव है, तो मुसलमानों के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा.”

पूर्व सांसद ने यह बयान देकर सपा की मुस्लिम आरक्षण पर राय जाहिर कर दी है. दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण पर जारी बहस में मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की मांग की थी. बोले कि वो भी आधी आबादी का हिस्सा हैं. इसलिए उनके लिए भी प्रावधान होना चाहिए.

एसटी हसन ने क्या कहा?

पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने पार्टी लाइन को और आगे ले जाते हुए मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर दी. उन्होंने कहा, अगर समाजवादी पार्टी संसद में सत्ता में आती है, क्योंकि यह केवल संसद के माध्यम से ही संभव है, तो मुसलमानों के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा.” उनके बयान से स्पष्ट है कि जिस पर सपा अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम के समर्थन में रहती है अगर सत्ता में आई तो उन्हें आरक्षण देंगे.डॉ एसटी हसन अक्सर राजनीतिक मसलों पर अपने बयान देते रहे हैं जो काफी वायरल हैं. देश में अभी मुस्लिम आरक्षण जैसी कोई बहस नहीं है, ऐसे में उनके बयान के बाद सियासी पारा और गर्म हो सकता है.

सत्ता पक्ष की नहीं मिली प्रतिक्रिया

डॉ एसटी हसन के बयान पर अभी सत्तारूढ़ भाजपा या उनके गठबंधन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन राजनीति में जिस तरह जाति के बाद अब धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग हो रही है, उस हिसाब से ये बहस काफी तेज हो सकती है. फ़िलहाल संसद में महिला आरक्षण पर बहस अभी जारी है. जिसमें विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं.


Leave a Reply