‘एक्सप्रेसवे बनाना हमने सिखाया है..’, गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

‘एक्सप्रेसवे बनाना हमने सिखाया है..’, गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये आज जो एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर रहे हैं उसे समाजवादियों ने सिखाया है. आधा-अधूरा एक्सप्रेस वे बना रहे हैं.

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए महिला आरक्षण से लेकर तमाम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव खत्म होते ही सरकार आज की रात हिसाब लगाने लगेगी कि किसका क्या करना है? महंगाई तभी कम होगी जब बुरे दिन जाएंगे.

बंगाल में ममता बनर्जी की जीत का दावा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में दीदी ऐतिहासिक वोट से जीतने जा रही हैं. बंगाल का मॉडल नीचे से ऊपर तक केंद्रीय सुरक्षा बलों का पैरलल स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया है. जो अधिकारी बैठाए गए हैं या तो उनकी नस दबी है या तो लाभ लिया गया है या तो आगे का वायदा किया होगा. मैं बंगाल से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान करें.

सपा से सीखा एक्सप्रेसवे बनाना

समाजवादी पार्टी मेल मिलाप और हिन्दुस्तानियत की बात करती है. सबको साथ रखने की बात करती है, समाजवादी पार्टी का नाम संविधान से लिया हुआ है. हम भेदभाव मिटाना चाहते हैं. सपा हर किसी को साथ लेकर जोड़कर काम करना चाहती है.

ये लोग जो एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर रहे है..एक्सप्रेस वे बनाना अगर किसी ने सिखाया है तो वो हम समाजवादियों ने सिखाया है. कि एक्सप्रेसवे क्या होते और कैसे बनाए जाते हैं. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे..ये लोग आधे-अधूरे एक्सप्रेस वे बना रहे हैं.

नोएडा से आगरा एक्सप्रेसवे समाजवादियों की देन है. इनर वे और लखनऊ पखनपुरा तक समाजवादियों की देन है. इन पर सुविधाएं थी ये ऐसे भी बना दिये. प्रधानमंत्री जब पहली बार आगरा आये थे तब उन्होंने कहा था आगरा बड़ा अर्थ दे सकता है तब आगरा के लिए क्या किया?

ईवीएम को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने अपने लोग को लाभ देकर पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है. बेस्ट इलेक्शन का सिस्टम जो पूरी दुनियां डेवलप कंट्री अपना रही है वहां बैलेट है जापान और जर्मनी में बैलेट से वोट पड़ता है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय इनको हराकर बैलेट व्यवस्था लागू हो इसके लिए प्रयास करेंगे.

महिला आरक्षण पर सपा मुखिया ने कहा कि जो एक्ट बन गया है, जिसमें महिला आरक्षण कानून बन गया है. बीजेपी चाहे तो अगले चुनाव में लागू कर दें लेकिन ये लोग परहेज कर रहे है. वहीं बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाक़ात को अखिलेश यादव ने सामान्य व्यवहारिक बातचीत बताया. उन्होंने कहा कि इस समय यूपी में सपा के पक्ष में हवा चल रही है.

Leave a Reply