‘FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. अखिलेश यादव ने अब एसआईटी जांच को लेकर सवाल उठाए हैं, अखिलेश यादव ने कहा है कि FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है.
अखिलेश यादव ने कहा कि अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय खबर आई है. जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें.
एसआईआटी जांच पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने कहा है कि जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जांच क्या हासिल कर लेगी और खासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए.
