पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव ने बढ़ाई अपनी ‘साईकिल’ की रफ्तार, किसानों पर है सपा का खास फोकस

पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव ने बढ़ाई अपनी ‘साईकिल’ की रफ्तार, किसानों पर है सपा का खास फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदली हुई रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं. ख़ासतौर पर पश्चिमी यूपी में उन्होंने अपना फोकस बढ़ाया हैं. पहले उन्होंने दादरी में एक विशाल रैली कर चुनाव प्रचार का आगाज किया और अब वो किसानों से संवाद करने जा रहे हैं.

सपा अध्यक्ष दादरी रैली के बाद अब गाजियाबाद में 25 अप्रैल को किसान संवाद संवाद करेंगे. जिसमें पश्चिमी यूपी के तमाम किसान संगठन और किसानों को समाजवादी पार्टी की ओर से आमंत्रित किया गया है. अखिलेश यादव इस दौरान ‘विजन इंडिया’ के तहत किसानों से वन टू वन बातचीत करेंगे.

किसानों से संवाद करेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव किसान संवाद के दौरान किसानों की चुनौतियों, उनकी आय, लागत और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनकी राय जानेंगे. इस कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के गन्ना और आलू किसानों की समस्याओं पर भी बातचीत की जाएगी. सपा सूत्रों का दावा है कि किसानों के लिए अखिलेश यादव ने अपना एजेंडा तैयार किया है. किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए एक बड़ा प्लान बनाया गया है.

अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में किसानों के लिए आगे के प्लान और पार्टी के एजेंडे पर किसानों से चर्चा करेंगे. इस चर्चा में किसानों की ओर से जो सुझाव और संवाद किया जाएगा. उसके आधार पर समाजवादी पार्टी अपना किसान घोषणापत्र भी तैयारी करेगी. इस संवाद में किसानों से जुड़े एक्सपर्ट और सफल किसानों को भी आमंत्रित किया गया है.

कृषि वैज्ञानिक और AI एक्सपर्ट को भी न्योता

सपा के किसान संवाद कार्यक्रम में पार्टी की ओर से कुछ कृषि वैज्ञानिकों और कृषि में AI एक्सपर्ट को भी न्योता दिया गया है. जो किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान और किसानों की आय बढ़ाने पर बात करेंगे. इस दौरान किसानों की सफलता की कहानी को एक रोल मॉडल के तौर पर भी दिखाया जाएगा.

इससे पहले समाजवादी पार्टी दादरी में भी एक बड़ी रैली कर चुकी है. जिसमें आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे. सपा मुखिया की ये रैली काफी सफल रही थी.


Leave a Reply