PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार द्वारा फेक एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में आंकड़े पेश कर दावा किया कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लोगों पर हो रही है।

कहा कि लोकतंत्र का इतिहास गवाह है कि जो सरकारें एनकाउंटर करवाती हैं। जनता चुनावी तरीके से उसका एनकाउंटर कर देती है। इतिहास फिर दोहराया जाएगा और भाजपा सरकार को हराया जाएगा।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि 60 प्रतिशत फेक एनकाउंटर पीडीए समाज के लोगों के हुए हैं। वहीं 24 बुलडोजर कार्रवाई में से 22 मामले और अंडर ट्रायल बंदियों में 75 प्रतिशत पीडीए के हैं। हिरासत में मृत्यु में भी पीडीए की संख्या अधिक है।

सरकार फेक एनकाउंटर के बहाने पीडीए को डराकर उसका हक मारना चाहती है। भाजपा सरकार में सरकारी स्तर पर फर्जी एनकाउंटर का पूरा एक अपराध तंत्र खड़ा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जो तस्वीर हाथरस में देखने को मिली थी, वैसी ही स्थिति अब वर्ष 2026 में भी दिखाई दे रही है। गाजीपुर और हरदोई की घटनाएं ऐसी ही हैं। भाजपा राज में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक साल में केंद्र सरकार गिरने का दावा करने संबंधी प्रश्न पर

कहा कि सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवाादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी। नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के लेकर कहा कि हर रोज पेट्रोल आदि कि कीमत बढ़ने की खबर आती है, यही सरकार कि उपलब्धि है।

भाजपा सरकार फेक एनकाउंटर की तरह फेक अर्थव्यवस्था का भी प्रचार कर रही है। बिजली संकट पर कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा ने दस साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया।

इससे पहले सपा प्रमुख ने यूपी बोर्ड तथा सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले आगरा और फर्रुखाबाद के टापर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। वहीं नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के मुद्दे को लोकसभा में उठाने के संबंध में ज्ञापन भी दिया।

Leave a Reply