भाजपा का ये दोहरा चरित्र है। जो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि 2024 में देश की सरकार बदलेंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। चाहे चुनाव हारूंगा या जीतूंगा लड़ूंगा ज़रूर।अभिमन्यु बनना सबके बस की बात नहीं। सेवा दल की शाखाओं को आर एस एस के मुकाबले तैयार करने की बात कही।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस की रीढ़ है। सेवा दल भारत जोड़ो यात्रा में पहले पंक्ति में खड़ी थी। 2024 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।

सेवा दल संकल्प ले कि अपनी वर्षगांठ के सौवें साल में कांग्रेस की सत्ता स्थापित करे। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने भी संबोधित किया।