यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इस बीच राज्य का सियासी पारा बेहद हाई दिख रहा है. पहले विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन के साथ-साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई. इसके बाद अब सत्तारूढ़ दल बीजेपी समेत NDA गठबंधन में भी इसपर बातचीत के शुरू होने के आसार हैं. संजय निषाद के बाद इसके संकेत अब खुद सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने दिए हैं.

दरअसल, एबीपी न्यूज से खास बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की PDA पर निशाना साधा और कहा कि NDA ही असली PDA है. अखिले यादव के पास तो केवल दगे हुए कारतूस हैं. सुभासपा प्रमुख का मानना है कि NDA में अनुप्रिया पटेल हों, संजय निषाद हों, जयंत चौधरी हों या फिर वो खुद… सब वोट दिलवाने की कुब्बत रखते हैं. बीजेपी के खुद ही बड़ी संख्या में वोट हैं.

‘सीट की नहीं जीत की लड़ाई’- ओपी राजभर

वहीं, NDA में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जब ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सीट की नहीं बल्कि जीत की लड़ाई है. उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि बीजेपी के नेतृत्व से सीट शेयरिंग पर चर्चा कब शुरू होगी.

राम मंदिर दान मामले पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर

इसके अलावा, अयोध्या राम मंदिर में दान के मामले पर छिड़ी सियासत के बीच ओपी राजभर का कहना है कि यह ट्रस्ट का मामला है और ट्रस्ट को ही इसे संभालना चाहिए. इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है. ट्रस्ट ही जाने कि क्या करना है. वहीं, राजभर ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने राजा सुहेलदेव विजय दिवस पर राजा सुहेलदेव की तस्वीर प्रधानमंत्री को भेंट की थी.

Leave a Reply