पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: सत्यपाल

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: सत्यपाल
  • सहारनपुर में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह आज भाजपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों व वार्ड संयोजकों व वार्ड प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुट जाएं तथा मंडल व वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराएं ताकि पंचायत चुनाव में सफलता हासिलकी जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करें तथा वार्ड स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया वे वार्डस्तर पर आयोजित बैठकों में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत कराएं ताकि पंचायत चुनाव में सफलता हासिल की जा सके।

बैठक में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन डायरेक्टर विजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक डा. मामचन्द लम्बा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवराज रोड, गौरव राणा, जिला महामंत्री विरेंद्र पुंडीर, पवन सवई, विजेंद्र चौधरी, राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, सोनेन्द्र राणा, यशवंत राणा, संदीप शर्मा, जिला मंत्री संजय राणा, पकंज त्यागी, अनुज राठी, जिला मीडया प्रभारी विपिन चौधर, नितिन गुप्ता, मंडल प्रभारी अनिल प्रमुख, रविंद्र पुंडीर, मेलाराम, पदम सिंह ढायकी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, वार्ड संयोजक व वार्ड प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने की।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे