• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल, बीती रात दिया था आप से इस्‍तीफा

  • November 10, 2021
पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल, बीती रात दिया था आप से इस्‍तीफा
  • पंजाब मेंं आम आदमी पार्टी काे बुधवार को बड़ा झटका लगा। आप की विधायक रूपिंदर कौर रूबी आज शाम कांग्रेेस में शामिल हो गईंं। उनको मुख्‍यमंंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल कराया।

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब में बुधवार को बड़ा झटका लगा। आम आदमी पार्टी की  विधायक रूपिंदर रूबी आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनको चंडीगढ़ मेंेंपंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल कराया। दोनोंं नेताओं  ने रूबी का कांग्रेस में स्‍वागत किया।

रूबी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस में शामिल मेरा सौभाग्य है । उन्‍होंने कहा कि स भी का सवाल है कि आप क्यों छोड़ी और कांग्रेस क्यों ज्वाइन की।  मैं आम घर की लड़की हूं। आप में कहनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। जो दिलों पार्टी से जुड़े थे वे परेशान हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है और आम लोगों के  लिए कोई काम नहीं हो रहा।

jagran

कांग्रेस में शामिल होती आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी। 

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है । चन्नी और सिद्धू ने जो काम करके दिखाया वह सराहनीय है।  कांग्रेस ने 50 दिनों में काम करके दिखाया है उससे साफ हैैकि यही आम लोगों के पार्टी है। मुझे खुशी है कि ऐसे लोगों की टीम के साथ काम करूंगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया एक महिला है । प्रियंका गांधी वाड्रा ने  यूपी में महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी कोटा दिया। महिलाओं को आदर दिया जा रहा है। हाई कमान का जो फैसला होगा वह मुझे मंजूर होगा। जरूरी नहीं कि वह विधायक बनकर ही काम किया जा सकता है।

रूबी ने कहा कि आप विधायकों की मीटिंग हुई थी जिसमें सभी ने कहा कि भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने का ऐलान करो। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि प्रस्ताव डालकर भेज देते। डर तो इन्हें अपनी टिकट कटने का है।

चन्नी ने कांग्रेस में रूबी का स्वागत किया। चन्नी ने कहा कि रूबी ने मुझसे कहा कि टिकट मिले न मिले मैं कांग्रेस के साथ काम करना चाहती हूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा में अल्पसंख्या में है। आम लोग जिस तरह  सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं वह कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। इसीलिए कांग्रेस में आ रही हूं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026
गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • September 21, 2026
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021