सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रामप्रताप सिंह चौहान

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रामप्रताप सिंह चौहान
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हवन-पूजन करते भाजपा कार्यकर्ता।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सहारनपुर में सेवा, स्वच्छता और दीपोत्सव कार्यक्रम

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का सहारनपुर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत स्वच्छता, हवन-पूजन, रक्तदान, दीपोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भूमिका निभाकर अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दें।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अभियान की प्रस्तावना रखी। क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का भी इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

अभियान के तहत भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुष्पांजलि एवं पूजा-अर्चना के बाद नगर विधानसभा क्षेत्र में हरि मंदिर और आवास विकास तथा देहात विधानसभा क्षेत्र के गागलहेड़ी स्थित शिव मंदिर में हवन-यज्ञ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत भूतेश्वर मंदिर में दीपोत्सव आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान ने सहभागिता की। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का ने मां शाकुंभरी देवी मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में भाग लिया। क्षेत्रीय मंत्री नितिन मलिक ने शाकुंभरी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की।

महानगर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों, चौराहों तथा अपने-अपने बूथों पर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, किरत सिंह, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रवींद्र मोलहु, जगपाल सिंह, महिपाल माजरा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन एवं हेमंत अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महानगर में सेवा संकल्प अभियान के संयोजन की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक योग चुग, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलू राणा, मनोज ठाकुर, श्रीमती आरती शर्मा एवं सूरज शुक्ला को सौंपी गई।

Leave a Reply