महानगर का चहुंमुखी विकास कराना ही लक्ष्य: नगर विधायक
सहारनपुर। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत वार्ड-19 न्यू गोपाल नगर में लगभग 42 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि नगर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। सड़क, नाली, प्रकाश और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। न्यू गोपाल नगर में 42 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा। जनता की सुविधा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल एवं महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम के समन्वय से सहारनपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति मिल रही है। न्यू गोपाल नगर में चार सड़कों का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद चोजड़, नरेश धीमान, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु, पार्षद राहुल झाम,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा,अमित मित्तल, सागर वर्मा,अनीश मिग्लानी, सेक्टर संयोजक गगन,सुमित अरोड़ा सागर राणा, नीरज गुप्ता, सतीश गिरधर, राजेंद्र चैधरी, श्रीमती सिमरन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
