मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में हार के बाद सपा (Samajwadi Party) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पार्टी को गतिशील बनाने की जिम्मेदारी 72 नेताओं को सौंपी है।

मेरठ के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर (Shahid Manzoor) को मुरादाबाद जिले में सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पूर्व मंत्री एवं कांठ के विधायक कमाल अख्तर (Kamal Akhtar) को मेरठ जिले में सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है।

पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर (Shahid Manzoor) सपा के कद्दावर नेता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत (West UP Politics) में उनकी मजबूत पकड़ भी मानी जाती है। इसलिए उन्हें मुरादाबाद में सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाने का जिम्मेदारी मिली है।

पूर्व मंत्री कमाल अख्तर (Kamal Akhtar) को सपा मुखिया (Samajwadi Party President) का करीबी कहा जाता है। बताया जाता है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दरबार में प्रवेश के लिए उन्हें किसी की इजाजत तक लेने की जरूरत नहीं है।

इसलिए उन्हें मेरठ जनपद का प्रभारी बनाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान (Anisur Rahman) पर भी सपा मुखिया ने भरोसा जताया है। उन्हें अमरोहा (Amroha) में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

ट्रांसपोर्टनगर निवासी राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान (Javed Ali Khan) को बिजनौर में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगाया गया है। बदायूं (Badaun) का सदस्यता प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mahmood) बनाए गए हैं।

 

अमरोहा (Amroha) के पूर्व मंत्री एवं विधायक महबूब अली (Mehboob Ali) को बरेली (Bareilly) में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मा मिला है। इसी तरह सम्भल (Sambhal) में पार्टी को धार देने के लिए पूर्व सांसद एवं सपा मुखिया के भाई धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को जिम्मेदारी मिली है।

अगले महीने से सभी नेताओं के अपने-अपने जिलों में दौरे शुरू हो जाएंगे। मुरादाबाद (Moradabad) में जल्द ही पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के आने की संभावना है। सबसे पहले संगठन के नेताओं को एक साथ बैठाकर बात करेंगे। यहां सभी को सदस्यता अभियान से जौेड़ने का काम होगा।