पीजीटी परीक्षा में 34 से 35 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

पीजीटी परीक्षा में 34 से 35 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित
  • सहारनपुर में पीजीटी परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता परीक्षा की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सम्पन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही तथा 64 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 6063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2132 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 3931 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 35.16 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रथम पाली के परीक्षा केन्द्र एस.डी. इण्टर कॉलेज, चकरौता रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज, नेहरू मार्केट, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, लिंक रोड, जे.वी. जैन इण्टर कॉलेज, माता गढ़, पुराना कलसिया रोड,आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, बी.डी. बाजोरिया इण्टर कॉलेज, बेहट बस स्टैण्ड, एस.ए.एन. इण्टर कॉलेज, घंटाघर, गुरु नानक इण्टर कॉलेज, अम्बाला रोड, जे.बी.एस. हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज, रायवाला, इण्डस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज, कम्बोह का पुल, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज, हसनपुर पुलिस चैकी, गुरु नानक कन्या इण्टर कॉलेज, गांधी पार्क, बी.एच.एस. इण्टर कॉलेज, मिशन कम्पाउण्ड,एस.ए.वी. इण्टर कॉलेज, माता गढ़, पुराना कलसिया रोड, द्वितीय पाली में कुल 6918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2401 उपस्थित एवं 4517 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 34.71 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 65.29 प्रतिशत रही।

द्वितीय पाली के परीक्षा केन्द्र जैन इण्टर कॉलेज, माता गढ़, पुराना कलसिया रोड,  आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, खालापार, बी.डी. बाजोरिया इण्टर कॉलेज, बेहट बस स्टैण्ड, गुरु नानक इण्टर कॉलेज, अम्बाला रोड,एस.ए.एन. इण्टर कॉलेज, घंटाघर, हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज, रायवाला, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज, हसनपुर पुलिस चैकी, इण्डस्ट्रियल मुस्लिम इण्टर कॉलेज, कम्बोह का पुल, गुरु नानक कन्या इण्टर कॉलेज, गांधी पार्क, बी.एच.एस. इण्टर कॉलेज, मिशन कम्पाउण्ड,एस.ए.वी. इण्टर कॉलेज, माता गढ़, पुराना कलसिया रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज, कैलाशपुर, राजकीय इण्टर कॉलेज, कटा रोड, परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आयोग एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply