18 को आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता: इमरान मसूद

18 को आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता: इमरान मसूद
  • सहारनपुर में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद।

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद ने कहा कि आगामी 18 मई को कस्बा गागलहेड़ी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नफरत व दमनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया।

सांसद इमरान मसूद अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व श्री मसूद ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि आगामी 18 मई को गागलहेड़ी के रॉयल पेलेस में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा सहित उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेस सांसद एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शािमल होंगे।

काजी इमरान मसूद ने कहा कि आज देश में भाजपा ने जिस तरहा नफरत का माहौल बना दिया है। उसके विरुद्ध संघर्ष करने के लिए हमें खुद को मजबूत और संगठित करना होगा। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में बेरोजगारीए भ्रष्टाचारए महिलाओ व दलितों के विरुद्ध अत्याचार चरम पर हैंए लेकिन इन सबकी बात करने वाला कोई नहीं। इमरान ने कहा कि आज भाजपा सरकार शिक्षा का व्यावसायिकारण करके बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को चकनाचूर कर रही है।

सांसद ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुझे सांसद बनाया है, ठीक उसी तरह भाजपा सरकार के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के मंसूबों को नाकाम करने के लिए हमें एक बार पुनः और अधिक ताकत के साथ एकजुट होना होगा। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि 18 मई के कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्ण सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने सभी 110 मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व संगठन पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं जिससे वे जिले के हर गांव और पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम को एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, चैधरी इरशाद  चेयरमैन, हमजा मसूद ने एकजुट होकर इस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह, विनय माजरा चेयरमैन, डा. रागिब अंजुम, संदीप वर्मा, डॉ अमीर अहमद, संदीप चैधरी, सुदेश प्रधान, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, सरदार चंद्रजीत निक्कू, आरिफ खान व अक्षय चैधरी, विक्की पूजना सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply