महाराणा प्रताप जयंती पर कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस रही सतर्क

महाराणा प्रताप जयंती पर कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस रही सतर्क
  • सहारनपुर में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस बल।

 सहारनपुर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गईं तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

Leave a Reply