प्रत्येक जिले में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन: चौधरी नीरपाल

प्रत्येक जिले में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन: चौधरी नीरपाल
  • सहारनपुर में कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते चै. नीरपाल।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी नजदीक आ रही है।हमे मिशन 2027 में जुटना है।

हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर खेल प्रकोष्ठ की आयोजित बैठक में  चै नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले में संगठन कार्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराए जिसके माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल अपनी विचार धारा का प्रचार प्रसार कर सके। उन्होंने कहा कि हम मेरठ से इसकी शुरुआत 10 मई से कराने जा रहे हैं। इसके बाद सहारनपुर में सम्मेलन होगा। इसके बाद प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, वरिष्ठ नेता मुकेश चैधरी, आरिफ, उसंदर शर्मा, राजेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply