बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का लाइटों के द्वारा भव्य सौंदर्यीकरण

बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का लाइटों के द्वारा भव्य सौंदर्यीकरण
  • सहारनपुर में आयोजित में शिरकत करते नगर विधायक।

सहारनपुर। बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर में अब फसाड लाइटों के माध्यम से सौंदर्यीकरण का भव्य स्वरूप नजर आएगा। गौरतलब है कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नगर के लोगो की भव्यात्मक आस्था के प्रतीक बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर में लगभग 47 लाख रुपए की लागत से यह कार्य नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रयास द्वारा स्वीकृत कराया गया जिसका शुभारंभ आज किया गया।

आज बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान बागेश्वर बाबा की जय के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि डबल इंजन की सरकार पूरे देश में विकास कार्य कर रही है और देश के धार्मिक स्थलों का भी सौंदर्यकरण और विकास कार्य किया जा रहे हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागेश्वर महादेव सभा के अध्यक्ष धर्मवीर गर्ग, प्रबंधक राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, जसवीर मोगा पार्षद, सरदार सुपनीत सिंह, विजय माहेश्वरी, विनोद चोजड़, के एल अरोड़ा, अनेश शर्मा, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, मनुज तायल, गोपाल मेंहदीरत्ता, विजय वर्मा, योग चुघ, पार्षद मनोज प्रजापति, के. के. बत्रा, संजीव कर्णवाल, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply