राम मंदिर के दान से 200 चांदी की ईंट गायब? अखिलेश यादव ने कहा- महापाप की परतें यूँ ही खुलती…

राम मंदिर के दान से 200 चांदी की ईंट गायब? अखिलेश यादव ने कहा- महापाप की परतें यूँ ही खुलती…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी का मामला संभलने के बजाय अब बढ़ता जा रहा है. सिन्धी समाज द्वारा चांदी की 200 ईंटों के हिसाब मांगा है. जिस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को निशाने पर लिया है. उन्होंने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर सिंधी समाज के बयान वाला पोस्ट किया है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “एक परत और खुली अगर भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के महापाप की परतें यूँ ही खुलती रहीं तो ‘जाँच’ की जगह ‘ढाँक’ का काम और भी तेजी से शुरू हो जाएगा.” अखिलेश यादव का पोस्ट तब आया जब आज अयोध्या मामले में SIT टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी.

सिंधी समाज ने मांगा चांदी की ईंटों का हिसाब

दरअसल सिंधी समाज द्वारा दान में दी गयीं 200 चांदी की ईंटों का हिसाब मांगा है. जिसमें दावा किया है कि समाज की ओर से चंपत राय को 200 किलो चांदी दी, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी गई. अब इसको लेकर ही अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है.

SIT ने रिपोर्ट सौंपी

लखनऊ डिवीजन के कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में SIT ने सात दिन की जांच में आए तथ्यों की रिपोर्ट प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है. लेकिन इसमें क्या है और कौन-कौन दोषी है इसका खुलासा नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि इस मामले में अब मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है.

7 जून को अखिलेश यादव ने उठाया था सवाल

राम मंदिर में गबन व चढ़ावे में चोरी का मामला सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ही उठाया था. उन्होंने इसमें कोर्ट से संज्ञान लेने की बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था. उनके पोस्ट के बाद से हड़कंप  मच गया था. पहले आरोपों को नकारा गया, लेकिन कई कर्मचारियों के यहां से दो करोड़ की नगदी और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने से मामला फंस गया है.

Leave a Reply