पौधा रोपित कर की एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत

पौधा रोपित कर की एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत
सहारनपुर में सीड़की स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई 2026) के अंतर्गत शुक्रवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा आम एवं सहजन के पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

सहारनपुर रेंज के ग्राम सीडकी स्थित एमएसडी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के साथ व्यापक पौधरोपण किया गया। यहां आम और सहजन सहित कुल 46 पौधों का रोपण किया गया तथा लगभग 65 लोगों की उपस्थिति में ष्आम बहार आपके द्वारष् कार्यक्रम के तहत आम और सहजन के 26 पौधों का वितरण किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विभागीय कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया। वहीं बेहट रेंज के जनता इंटर कॉलेज, बेहट में भी वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 10 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र रहे।

उन्होंने कहा कि वन मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और प्रत्येक व्यक्ति को ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण वनों का घटता क्षेत्र है। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, सहारनपुर चांदनी सिंह ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जिलेभर में पौधरोपण, जनजागरूकता अभियान एवं पौध वितरण जैसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।