‘चुनाव आयोग खिलौने की..’, TMC की सिंबल फ्रीज करने पर बोले इमरान मसूद

‘चुनाव आयोग खिलौने की..’, TMC की सिंबल फ्रीज करने पर बोले इमरान मसूद

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी का सिंबल फ्रीज कर दिया है. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. सहारनपुर से काँग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव आयोग का खिलौने की तरह इस्तेमाल हो रहा है जो लोकतंत्र के लिए घातक है. वहीं उन्होंने एसआईआर और यूपीआई को लेकर भी अपनी राय रखी.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने टीएमसी का सिंबल फ़्रीज़ किए जाने को लेकर निशाना साधा और कहा कि “जो एनसीपी के साथ हुआ, शिवसेना के साथ हुआ और अब टीएमसी के साथ हो रहा है. ‘पार्टी चुराओ अभियान’ देश में चल रहा है. इलेक्शन कमीशन एक खिलौने की तरह इस्तेमाल हो रहा है. ये लोकतंत्र के लिए तो बहुत घातक है. लोकतंत्र के लिए यह अच्छी चीज़ नहीं है.

‘चुनाव आयोग को खिलौना बना दिया’

वही एसआईआर को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि अगर उनका निपटारा हो गया तो उस निपटारे में क्या हुआ? अगर उनके वोट वापस आ गए तो उस क्षेत्र के अंदर जिस क्षेत्र में जो डिलीशन है और जो जीतने का मार्जिन है अगर उसके अंदर वो आ रहा है तो सारा का सारा इलेक्शन ही फेक हो गया.

फिर तो ये चुनाव आयोग बिल्कुल एक खिलौने की तरह इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा कुछ भी नहीं हो रहा देश में. राहुल जी तो ये भी कह रहे हैं कि पहले लोगों को तोड़ा जाता था अब पूरी की पूरी पार्टी तोड़ी जा रही है. वोट चोरी, पार्टी चोरी ओर ऊपर से सीना जोरी.

यूपीआई को लेकर कांग्रेस सांसद का निशाना

यूपीआई पर इमरान मसूद ने कहा कि मैं कल एसोचैम के प्रेसिडेंट को सुन रहा था. वो खुद ही बोल रहे थे कि ये कैसे मुमकिन होगा कि कोई उसमें अपनी जेब से देगा? जाएगा तो ग्राहक की जेब से ही. जाना तो ग्राहक की जेब से ही है, अपनी जेब से कोई नहीं दे पाएगा.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी अब इन्हें सपने में भी आकर डरा रहे हैं. अब इन्हें सपने में भी राहुल आते हैं क्योंकि, इन्हें पता है कि राहुल गांधी ने इनकी पोल खोल दी. पूरा देश जान गया है इनकी सच्चाई और हकीकत. छात्रों की गूंज इतनी भयानक है कि वो उनके कानों के अंदर गूंजती है.

Leave a Reply