आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने आरक्षण सुधार को लेकर मचे बवाल पर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं को इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए ताकि मामले को सुलझाया जा सके. कुछ लोग इसे गलत राह पर लेकर जा रहे हैं.

BJP सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि इस समम आरक्षण का जो मुद्दा चल रहा है ये बहुत गंभीर मामला है. मैं इस मुद्दे पर अपनी उतनी टिप्पणी नहीं देना चाहता. मेरा बस ये मानना है और ये मेरे विचार है कि पार्टी के बड़े नेताओं को इस पर बैठकर बात करनी चाहिए और मामला सुलझा लेना चाहिए. कुछ लोग ऐसे होंगे जो उसको गलत राह पे ले जा रहे हैं. वो वाकई उस लायक होंगे.

सतीश महाना विवाद पर दिया जवाब

वहीं यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान बीच में छोड़कर चलो जाने के बाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. बीजेपी सांसद ने कहा कि “कल ही मैंने वो वीडियो देखी, वो एक गलती था. उनको ही नहीं हम लोगों को भी बुरा लगा और बाद में उनको भी उसकी बड़ी चिंता हुई होगी. जब उनको किसी ने बताया होगा.

अगर उनका राष्ट्रगान पर ध्यान रहता, हो सकता है कि वो किसी चीज में सोच में पड़े होंगे. लेकिन, हां गलती तो है. अब उनका बयान जो आया है. इसको गलती के तौर पर ना लें. दिमाग में सौ चीजें चलती हैं, बड़े नेता हैं, तमाम चीजें है. हो सकता है किसी प्रोग्राम में जाना होगा.

आरक्षण सुधार की माँग पर सियासत तेज

बता दें कि देश की सियासत में इन दिनों आरक्षण सुधार को लेकर घमासान मचा हुआ है. सवर्ण वर्क के लोग इसमें सुधार की माँग कर रहे हैं. जिसके बाद इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण सुधार को आरक्षण को खत्म करने की साज़िश बताया है. उन्होंने कहा कि ये पीडीए के खिलाफ साज़िश की जा रही है. आरक्षण था और हमेशा रहेगा.

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आंदोलनकारियों के साथ मुलाक़ात की और छाओं की मांगों को बीजेपी के नेतृत्व तक पहुंचाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के साथ है.

Leave a Reply