NEET पेपर लीक के बाद योगी सरकार अलर्ट, सिपाही भर्ती के लिए बनेंगे कड़े नियम, दिए सख्त निर्देश

NEET पेपर लीक के बाद योगी सरकार अलर्ट, सिपाही भर्ती के लिए बनेंगे कड़े नियम, दिए सख्त निर्देश

NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद के बीच अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में आ गई हैं. राज्य में इस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके, इसके लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं और कड़ने नियम बनाने को कहा है.

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी जिलों के मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों के अहम बैठक की और सख्त दिशा निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव ने साफ कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहनी चाहिए, इसके लिए कड़े इंतजाम किए जाएं. कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के निर्देश

मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों में तैनात कर्मचारियों को लेकर भी सख्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की ईकेवाईसी अनिवार्य होगी. बिना सत्यापन के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. केंद्रों पर सिर्फ सत्यापित राज्य कर्मचारियों को ही तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके.

कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बैठक में एसपी गोयल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ओर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पाबंदी रहेगी. बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाए.

सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के ज़रिए निगरानी की जाए. परीक्षा केंद्र के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों के साथ रोजाना परीक्षा केंद्रों का सेनिटाइजेशन भी कराएंगे. बता दें कि यूपी में 32679 सिपाही के पदों के लिए 8 जून से 10 जून तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें 28.86 लाख अभ्यार्थी शामिल होंगे. ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.

Leave a Reply