नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की…

नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की…

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि NEET का पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी, जिससे करीब 22 लाख छात्रों की मेहनत और उनके परिवारों का पैसा बर्बाद हो गया.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है. पार्टी के अनुसार मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं. कांग्रेस ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में धांधली अब भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है, जहां सरकार के संरक्षण में पनप रहे पेपर लीक माफिया छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं.

Leave a Reply