‘राजनीतिक हिंसा का विषैला…’, महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी

‘राजनीतिक हिंसा का विषैला…’, महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंके गए हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना घटी है. अब इस मामले ने राजनीतिक रुप ले लिया है. अंडे फेंके जाने की घटना पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. इस बीच अखिलेश यादव ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है.

अखिलेश यादव ने महुआ मोइत्रा का वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना भी साधा है. उन्होंने लिखा, “बीजेपी अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके बीजेपी शासित राज्यों विशेषकर प. बंगाल में राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही है और पुलिस का राजनीतिकरण कर रही है. इस नकारात्मक-प्रहारात्मक व्यवहार से पूरे देश की जनता बेहद नाराज़ और आक्रोशित है.

बीजेपी कार्यकर्ता भी हिसंक हमलों के खिलाफ-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “यहां तक कि बीजेपी के अपने नेता और कार्यकर्ता तक इस तरह के हिंसक हमलों के खिलाफ हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आज जहाँ उनकी सरकारें नहीं हैं, वहाँ बीजेपीइयों और उनके संगी-साथियों के ऊपर अगर ऐसा प्राणघातक हमला होना शुरू हो गया तो क्या होगा या फिर कल को उनकी सरकार जाने के बाद क्या होगा.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी के बड़े नेता तो सुरक्षा घेरे में खुद को बचा लेंगे लेकिन आम कार्यकर्ता को सड़क पर जनाक्रोश का शिकार होने के लिए छोड़ देंगे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, “न्यायालय एवं लोकसभा अध्यक्ष तत्काल संज्ञान लें. यह घोर निंदनीय है.

पार्टी विधायक के घर मुझ पर फेंके गए अंडे-महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और उनके खिलाफ नारेबाजी की.

मोइत्रा कालीगंज के पलाशी में अहमद के घर पर तृणमूल की बैठक में शामिल होने गई थीं, तभी बाहर प्रदर्शनकारियों का एक समूह जमा हो गया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगा. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अंडे भी फेंके और “चोर” के नारे लगाए. मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो साझा किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आरोप लगाया.