• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: अमित शाह ने फिरोजाबाद में कहा, भारतीय जनता पार्टी की सीटें 300 प्‍लस

  • February 17, 2022
UP Election 2022: अमित शाह ने फिरोजाबाद में कहा, भारतीय जनता पार्टी की सीटें 300 प्‍लस
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर गुरुवार दोपहर को जनसभा को संबोधित कर रहे थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव पैसा यहां बटोरते हैं और विदेश में वेकेशन मनाते हैं।

आगरा। फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद सीट पर गुरुवार दोपहर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पहले दो चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की 300 प्‍लस सीटें रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि शिकोहाबाद वालों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। जहां भी नजर जाती हैं मुंड ही मुंड नजर आते हैं। मैं भगवान कृष्ण को प्रणाम करता हूं। इसी जगह जरासंध को पराजित किया। यहां जैन और हिंदू एकता का प्रतीक है। वीर सेनानी काली चरण गुप्ता शहीद हेम सिंह को प्रणाम करता हूं।

जनसभा में अमित शाह ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बन रही है, आप एक बार फिर जिता दीजिए। उन्‍होंने कहा कि हम ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए। 2014 में मोदीजी ने कहा था कि ये गरीब पिछड़ों की सरकार है। मोदी जी ने योगी जी को भेजा और घर घर योजनाएं पहुंची। उन्‍होंने कहा कि एक करोड़ 67 लाख लोगों को गैस कनेक्शन मोदी जी ने दिया। योगी जी ने दो करोड़ से ज्यादा घर दिए। सपा सरकार में बिजली रानी आती थी क्या, अखिलेश कहते हैं कि 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। हम कहते है कि आप फ्री की बात करते हो आप तो बिजली भी नहीं दे पाते थे।

सबको करते थे मना और अखिलेश ने खुद लगवा लिया टीका

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अखिलेश यादव कोरोना वायरस से बचाव की वैक्‍सीन को लगवाने के लिए सबको मना करते थे और बाद में खुद ने कोरोना का टीका लगवा लिया। 130 करोड़ लोगों को मोदी जी ने टीका लगवा कर तीसरी लहर से बचाया। कोरोना काल में मोदी जी ने दो करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दिया। योगी जी ने दलहन और तेल दिया। पांच साल एक और मौका दे दीजिए। पांच साल तक यूपी के किसान को बिजली नहीं भरना है। जो बेटी 12 पास करेगी उसे स्कूटी देंगे। बेटे बेटियों को लैपटॉप दिए जायेंगे। योगी सरकार बनने के बाद कोई माफिया है क्या। योगी जी ने सभी को जेल में डालने का काम किया। यहां यदि कोई बली है तो बजरंग बली हैं। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। दस साल तक सपा बसपा ने समर्थन देकर कांग्रेस की सरकार चलाई। पाकिस्तान से आकर आतंकी जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। सरकार कुछ नहीं करती थी। पुलवामा के बाद मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुसकर मारा। दुनिया को संदेश दिया कि सीमा और सेना पर कोई आंख नहीं दिखा सकता है। 70 साल बाद मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी। अखिलेश यादव कहते थे कि 370 हटी तो खून की नदिया बहेंगी, मगर एक कंकड़ तक नहीं चला। सपा की सरकार में जातियों का भला होता था।

सपा का मतलब संपत्ति इकट्ठा करना

अमित शाह ने कहा कि सपा का मतलब संपत्ति इकट्ठा करना और परिवार का भला करना। कानपुर में समाजवादी इत्र वाले के यहां रेड पड़ी तो इतने नोट मिले कि मंच भर गया। क्या ऐसा धन जब्त करना चाहिए या नहीं। अखिलेश का मंत्र है धन इकट्ठा करो और विदेश में वेकेशन करो। भाजपा का मंत्र है कि धन इकट्ठा करो और गरीब कल्याण मैं खर्च करो।

 

Post navigation

Prev
Next
अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ नहीं…ट्रंप ने किया साफ- ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकता

अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ नहीं…ट्रंप ने किया साफ- ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकता

  • May 26, 2026
पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में दो रुपये प्रति किलो हुई महंगी

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में दो रुपये प्रति किलो हुई महंगी

  • May 26, 2026
UP में छोटे अपराधों के लिए बनेगी ओपन जेल, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जेल केवल…

UP में छोटे अपराधों के लिए बनेगी ओपन जेल, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जेल केवल…

  • May 26, 2026
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

  • May 26, 2026
जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक

जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक

  • May 25, 2026
महोबा में दलित छात्रा से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महोबा में दलित छात्रा से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  • May 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ नहीं…ट्रंप ने किया साफ- ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकता May 26, 2026
  • पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में दो रुपये प्रति किलो हुई महंगी May 26, 2026
  • UP में छोटे अपराधों के लिए बनेगी ओपन जेल, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- जेल केवल… May 26, 2026
  • यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं May 26, 2026
  • जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक May 25, 2026
  • महोबा में दलित छात्रा से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन May 25, 2026
  • पप्पू हत्याकांड के हत्याारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को धरना शुरू May 25, 2026
  • केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बरसे इमरान मसूद May 25, 2026
  • मंडी पुलिस की कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर 300 ग्राम अवैध चरस बरामद सहित गिरफ्तार May 25, 2026
  • विद्वान पंडित ने बच्चों को संस्कारों की दी शिक्षा May 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021