दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को सोलर पैनल की सहायता से इलैक्ट्रीसिटी जनरेशन तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में भौतिक रूप से दी गयी जानकारी

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को सोलर पैनल की सहायता से इलैक्ट्रीसिटी जनरेशन तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में भौतिक रूप से दी गयी जानकारी
  • केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हो रहे है कार्यक्रम

सहारनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 5 से 21 जून, 2026 के मध्य, प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन एजेन्सी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहारनपुर के ऑडिटोरियम में ट्रेड सोलर पैनल इन्सटॉलेशन एवं जनरल डयूटी असिसटैन्ट (हैल्थकेयर) की कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजिन किया गया, जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को सोलर पैनल की सहायता से इलैक्ट्रिसीटी जनरेशन तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में भौतिक रूप से जानकारी दी गयी एवं हैल्थकेयर सेक्टर में प्राथमिक उपचार के बारे में भौतिक रूप से सर्म्पण जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण, प्लेसमेन्ट प्रभारी श्री दिलशाद अली, कार्यदेशक श्री विनोद कुमार सोलंकी, श्री सतीश चंद, एम0आई0एस0 प्रबन्धक श्री जसविन्दर सिंह, श्री प्रिन्स गर्ग, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री शिवम गोयल, श्री राजकुमार सोलर ट्रेनर, डा0 फैजा हैल्थकेयर टेªनर उपस्थित रहे।

Leave a Reply