उपनिबंधन कार्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध मे तहसील पर चल रही तालाबंद हडताल पांचवे दिन भी जारी रही

उपनिबंधन कार्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध मे तहसील पर चल रही तालाबंद हडताल पांचवे दिन भी जारी रही
तहसील मुख्यालय पर धरने पर उपस्थित अधिवक्ता

नकुड 9 जून इंद्रेश। जिलाधिकारी के रजिस्टरी के लिये अन्यत्र भूमि की तलाश करने के आश्वासन के बावजूद तहसील मे तालाबंदी व हडताल जारी रहेगी। र्नइं जमीन का प्रस्ताव तैयार होने तक तहसील के अधिवक्ता, व दस्तावेज लेखक तथा टाईपिस्ट पीछे हटने के मूड मे नंही है।

रजिस्टरी को शमशान घाट रोड मे स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरेाध मे तहसील मे चल रही बेमियादी हडताल पंाचवे दिन भी जारी रही। तहसील बार संघ, दस्तावेज लेखको व टाईपिस्टो व अधिवक्ताओ के मुंसी पूरी सिददत के साथ तहसील की तालांबदी कर धरने पर बैठे रहे। उपनिंबधक कार्यालय में तालाबंदी के चलते कामकाज ठप रहा। तहसील के न्यायालयो मे काम बंद है।

मंगलवार को धरनास्थल मे ही बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ, टापिस्ट व मुंसियो की संयुक्त बैठक हुई । जिसमे सेामवार को जिलाधिकारी से मिलने गये शिष्टमंडल के प्रतिधिनियों ने जिलाधिकारी से हुई बातचित की जानकारी दी। बैठक हडताल को वापस लेने का कडा विरेाध हुआ। इस मुददे पर अधिवक्ताओ दस्तावेज लेखक संघ व सभी टाईपिस्टो ने साफ कहा कि पुराना प्रस्ताव निरस्त होने तक हडताल को वापस लेने का कोई ओचित्य नहंी है। जिसके बाद आगामी दो दिनो तक हडताल को बढा दिया गया। बार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि गुरूवार को फिर अधिवक्ताओ व दस्तावेज लेखको व अन्य भागीदेारो की बैठक होगी जिसमे आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा। उधर तहसील के आसपास स्थित बाजार के व्यापारी भी इस हडताल के समर्थन मे आ गये है।

इस मौके पर बार अध्यक्ष संजय शर्मा महामसचिव अरविंद राठी, महीपालसिंह, उधमसिंह,यशपालसिंह, आजाद सैनी, अजय सैनी , जीशान अहमद, राजपालसिंह, सुशील शर्मा, शिवनारायण शर्मा, ओमप्रकाश सैनी , सुशील चैधरी, जगमाल सैनी, इलमचंद सैनी, रणधीरसिंह, सुनील गोयल, संदीप जैन, सतेंद्र सिंह, सुधीर मिततल, रामकिशन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply