डीएम एवं एसएसपी ने उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तहत किया इस्लामिया इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने इस्लामिया इण्टर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा। उन्होने पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
द्वितीय पाली में 29 केन्द्रों पर कुल 10419 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जो पंजीकृत अभ्यर्थियों का लगभग 81 प्रतिशत है।
