मंडी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

मंडी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
  • सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर नशा तस्कर।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 320 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए आॅपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी व उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों शौकीन उर्फ तौसीन पुत्र शमीम निवासी बस्ती हलालपुर थाना देहात कोतवाली व मौ0 अहमद पुत्र फाजिल निवासी इस्लामाबाद थाना मंडी को परवेज की आरा मशीन वाले चैराहे से आगे 52 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 110 ग्राम व 210 ग्राम कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के नशा तस्कर हैं। पुलिस ने आरोपियों इस अवैध धंधे के नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply