तीतरों पुलिस की झगड़ा व बलवा करते दो पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार

तीतरों पुलिस की झगड़ा व बलवा करते दो पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में तीतरों पुलिस द्वारा दबोचे गए झगड़ा व बलवा करने के वांदित आरोपी।

सहारनपुर। थाना तीतरों पुलिस ने आपस में झगड़ा करने व बलवा करने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/ निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, दो सरिए बरामद कर लिए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना तीतरों पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पापड़ी व आसफगढ़ के दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर रहे दोक्षों के दर्जनों लोगों को आपस में झगड़ा व जान से मारने की नीयत मारपीट करते देखा। पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से जान से मारने की नीयत से एक दूसरे पर वार कर रहे थे जिससे गांव में अफरा-तफरी व भय का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत किया तथा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना तीतरों पुलिस ने थाना प्रभारी विकास चारण व उपनिरीक्षक देवकीनंदन के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मामले में चार आरोपियों संजीव कुमार व संदीप कुमार पुत्रगण चुन्नीराम तथा मुजस्सम पुत्र असलम व अताउर्रहमान पुत्र फिरोज खान निवासीगण ग्राम पापड़ी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे, दो सरिए व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।