बच्चों के विवाद मे दो पक्ष आपस भिडे

नकुड 2 जुलाई इंद्रेश। नगर के मौहल्ला बंजारान की जोगियो वाली गली मे रात्री मे हुई मारपीट से मौहल्ले मे हडकंप मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने बामुश्किल झगडा कर रहे पक्षो को काबू मे किया।

घटना बुद्धवार देर रात की है। जोगियो वाली गली मे खेल रहे बच्चों मे विवाद उत्पन्न हेा गया। बच्चों के झगडे के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गये। विवाद इतना बढा की बात गाली गलौच व मारपीट तक पहुंच गयी। जिससे आसपास अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने बामुश्किल हालात पर काबू पाया। ओर झगडा कर रहे व्यक्तियो मे से दो को अपने साथ थाने में ले गयी। तब जाकर मौके पर शंाति हो पायी।

प्रभारी निरिक्षक देवेश शर्मा ने कहा कि नगर की शांति व्यवस्था को बिगडने नंही दिया जायेगा। उन्होंने चेताया कि शांतिव्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नंही जायेगा।