आज अपने बड़े बेटे कर्ण की बरात लेकर दिल्ली जाएंगे अभय चौटाला, 30 नवंबर को अर्जुन की शादी

आज अपने बड़े बेटे कर्ण की बरात लेकर दिल्ली जाएंगे अभय चौटाला, 30 नवंबर को अर्जुन की शादी

सिरसा । इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शुक्रवार यानि आज अपने बड़े बेटे कर्ण की बरात लेकर दिल्ली जाएंगे। दोपहर 12 बजे तेजाखेड़ा फार्म हाउस से बारात दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहां वसंत कुंज स्थित मणि प्रभा फार्म हाउस में दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह बुल की बेटी ऐश्वर्या से कर्ण की शादी होगी। इससे पहले तेजाखेड़ा फार्म हाउस में सुबह 11 बजे सेहरा बन्दी होगी। वीरवार को फार्म हाउस में भात की रस्म हुई।

कर्ण की शादी के साथ ही चौटाला परिवार अर्जुन की शादी की तैयारियों में जुट जाएगा। अर्जुन की शादी 30 नवम्बर को होनी है। अभय सिंह छोटे बेटे अर्जुन की बारात लेकर यमुनानगर रवाना होंगे। इससे पहले 11 बजे सेहरा बन्दी होगी। 12 बजे बारात रवाना होगी। शाम 4 बजे अम्बाला के जग्गी सिटी सेन्टर में अर्जुन की शादी यमुनानगर निवासी दिलबाग सिंह संधू की बेटी जैसमीन से होगी।

चौटाला परिवार अगले हफ्ते तक जश्न में डूबा रहेगा। दोनों बेटों की शादी के बाद 1 दिसम्बर की शाम को अभय सिंह ने तेजाखेड़ा फार्म हाउस में पार्टी रखी गई है।  बताया जाता कि कोरोना के कारण नई गाइड लाइन्स का पालन करते हुए मेहमानों की संख्या सीमित की गई है। इसलिए चौटाला परिवार ने कार्यक्रम बढ़ा दिए हैं।

बादल परिवार को विशेष आमंत्रण

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने पोतों की शादी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का परिवार शिरकत करेगा। बताया जाता है कि बादल परिवार को वीवीआईपी ना मानते हुए अपने ही परिवार का हिस्सा मानता है। परिवार के अतिरिक्त किसी वीवीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे