गंगादशहरे पर हजारो ने यमुना मे डुबकी लगाई

नकुड 25 मई इंद्रेश। गंगा दशहेरे के मौके पर हजारों श्रद्धालुओ ने यमुना मे डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।

गंगा दशहेरे के मौके पर क्षेत्र में नसरूल्लापुर , रानीपुर व धंुधामाजरा आदि गांवो मे यमुना के घाटों पर बडी संख्या में श्रद्धालुओ ने डुबकी लगाई। इस मौके पर कई श्रद्धालुओ ने यमुना पर जाकर भंडारा दिया। साथ ही यमुना मैया से परिवार के स्वास्थ्य की कामना की। गौरतलब है कि गंगादशहरे के मौके पर क्षेत्र मे यमुना के घाटो पर स्थानीय निवासियो के अतिरिक्त हरियाणा व उत्तर प्रदेश के दूरदराज से भी श्रद्धालु स्नान करने के लिये आते है।

इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। श्रद्धालुओ को गहरे पानी मे जाने से रोकने के लिये अपील की गयी थी। ताकि किसी हादसे से बचा जा सके।

Leave a Reply