‘स्पेन बताने वाले यहां आएं’, गोरखपुर जलभराव पर अजय राय ने साधा निशाना
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर के बेतियाहाता मोहल्ले में गुरुवार 1 अक्टूबर को संध्या राय के घर पहुंचे. भारी बारिश के बीच संध्या यादव के घर में बरसात का पानी लग गया था, जिस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. अजय राय ने नाले में डंडा डालकर न सिर्फ सिल्ट और पानी की गहराई दिखाई, बल्कि गोरखपुर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन पर जमकर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि रवि किशन को गोरखपुर स्पेन लगता है और मगर उन्हें यह कूड़ा घर लग रहा है.
मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद को नहीं कर पा रहे साफ
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घर और गृह जनपद है. वे यहां संध्या यादव जी के घर आए हैं, जो ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और किराए के घर में रहती हैं. उनका 8 से 9 लाख रुपए बर्बाद हो गया और यह पूरे गोरखपुर का हाल है. करोड़ों रुपए के लोगों के सामान और खाद्य पदार्थ बर्बाद हो गए हैं, व्यापारियों की दुकान और सामान खराब हो गए. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृह जनपद है.
उन्हें पता चला है कि आज जब उन लोगों का कार्यक्रम लगा है, तो सिल्ट निकाला गया है, सामने रखा हुआ है. जब मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद को साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो क्या काम कर रहे हैं, यह सरकार पूरी तरह से फेल है. यहां के सांसद ने कहा था कि ‘हमके त स्पेन लागाला, बाकी लोग अंधा बाड़ें, त हम का करि…’ उन्हें भेज दीजिए जरा स्पेन में आकर टहल लें. उनकी मांग है कि तत्काल जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है, उसकी सरकार भरपाई करें और उनकी मदद करें और जो दोषी अधिकारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए.
गोरखपुर के झूठे सांसद स्पेन बना रहे, सीएम कार्रवाई करें
अजय राय ने कहा कि गोरखपुर के झूठे सांसद स्पेन बना रहे हैं. योगी आदित्यनाथ उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें. यहां के सांसद और मुख्यमंत्री को गोरखपुरवासियों से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें पूरी तरह से गोरखपुर इतना पवित्र स्थान और पीठ पर बैठे हैं, उस पीठ के महत्व को नहीं समझ रहे हैं. वहीं सपा और कांग्रेस गठबंधन की सीटों को लेकर हुए सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा.
उन्होंने कहा कि संध्या यादव आज कर्ज लेकर काम कर रही है और किराए के मकान में काम कर रही हैं. उनका पूरा परिवार और सामान तबाह हो गया है. जब वे अपने गृह जनपद गोरखपुर को ठीक नहीं कर सकते, तो पूरे अन्य 74 जिलों का क्या हाल होगा. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में नाले से बोरा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि विपक्ष ने डाला. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने डाला है तो कार्रवाई करें.
