AAP के ये दो सांसद विशेष सत्र में नहीं ले सकते हिस्सा, विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

AAP के ये दो सांसद विशेष सत्र में नहीं ले सकते हिस्सा, विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संसद का विशेष सत्र (Parliament Special Session) आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों के पेश होने की उम्मीद है। हालांकि इस त्र में आम आदमी पार्टी के दो सांसद शामिल नहीं पाएंगे। दोनों को मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र पांच दिन तक चलेगा। तमाम दलों के नेता इस सत्र में हिस्सा लेंगे, लेकिन आम आम आदमी पार्टी के दो सांसद इस सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे।

संजय सिंह

संजय सिंह को राज्यसभा से उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने निलंबित किया है। उन पर अनुशासनहीनता, गलत आचरण, 56 बार वेल में आने और सदन की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। उनका निलंबन विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक जारी रहेगा।

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा को भी राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने निलंबित किया। चड्ढा पर गलत आचरण और सदस्यों की अनुमति लिए बिना उनका नाम सेवा विधेयक के प्रस्ताव पर इस्तेमाल करने का आरोप है। इस प्रस्ताव को स्टैडिंग कमेटी के पास भेजा गया था।

पीयूष गोयल ने पेश किया प्रस्ताव

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसें सभापति ने मंजूर कर लिया। यह प्रस्ताव मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 अगस्त को लाया गया। निलंबित होने के बाद चड्ढा ने अपना ‘एक्स’ बायो भी बदल लिया था।

संजय सिंह ने क्या कहा?

संसद के विशेष सत्र पर संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हमें बताया गया कि दोनों सदनों के सांसदों की तस्वीरें खींची जाएंगी, इसलिए संभावना है कि सभी सांसदों को बताया जाएगा कि उन्हें अब आने की जरूरत नहीं है। उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है और चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

AAP के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने क्या कहा?

AAP के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि राघव चड्ढा और संजय सिंह के निलंबन पर कहा कि हम आज एक नए सदन में प्रवेश करेंगे। वे भी निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। इसलिए वे भी अपना उचित सम्मान पाने के पात्र हैं। रिंकू ने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने उनके निलंबन को रद्द करने की मांग की है। मुझे भी पिछले सत्र में निलंबित कर दिया गया था। मैं आज संसद के सत्र में भाग लूंगा।

AAP ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। AAP ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि आगामी विशेष सत्र में राज्यसभा में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। इसे देखते हुए, सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 18 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक सदन के स्थगन तक सुबह 11 बजे से सदन में जरूर उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे